HOME ABOUT US ACTIVITIES AUTHORITIES STRUCTURE BUSINESS OPPORTUNITIES TENDER DEPOT PUBLICATIONS RIGHT TO INFORMATION EVENTS
 


                                                 
Events
1.महापुरूष जीवनी आधारित पुस्तिका :- छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम द्वारा राज्य के सभी हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल, मीडिल तथा प्राइमरी स्कूलों में दस-दस महापुरूषों के लेमीनेटेड फोटोग्राफ्स के सेट स्कूलों में प्रदाय किए गए हैं। प्रेरणास्पद महापुरूषों के जीवनवृत से विद्यार्थी परिचित हो सकें इस उद्देश्य से निगम द्वारा एक पुस्तिका तैयार की गई है, जो प्रत्येक स्कूल में उपलब्ध कराई जाएगी।


चित्रकथा पुस्तिका
2.चित्रकथा पुस्तिका :- सभी स्कूली बच्चों को रोचक तथा ज्ञानवर्धक ढंग से राज्य के महान विभूतियों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से मान. स्कूल शिक्षा मंत्री जी के निर्देशानुसार छ.ग. पाठ्‌यपुस्तक निगम द्वारा राज्य के महान व्यक्तियों पर चित्रकथा-पुस्तिका प्रकाशित कर राज्य के स्कूली बच्चों को प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु श्री सुभाष मिश्र, महाप्रबंधक, छ.ग. पाठ्‌यपुस्तक निगम के संयोजकत्व में एक समिति का गठन किया गया है। जिसके सम्मानीय सदस्य हैं:- डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, सदस्य, छ.ग. राजभाषा आयोग, डॉ. विष्णु ठाकुर, साहित्यकार, रायपुर, श्री तपेशचंद्र गुप्ता, उपसचिव, संस्कृति विभाग, डॉ. श्रीमती शम्पा चौबे, प्राध्यापक, डिग्री गर्ल्स कॉलेज रायपुर, श्री पी. के. पाण्डेय, उपसचिव छ.ग. संवाद, श्री राजेश गनोदवाले पत्रकार नवभारत, श्री शंकर तैलंग, कार्टूनिस्ट, श्री राकेश तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी संस्कृति विभाग, श्री बी.आर. साहू, समन्वयक एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर। समिति की अनुशंसा अनुसार राज्य के 63 महापुरूषों की जीवनी पर आधारित चित्रकथा पुस्तिका लेखन का कार्य राज्य के प्रतिष्ठित साहित्यकारों से करवाया जा रहा है।


3.बचपन बालमित्र पत्रिका :- बच्चों को रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदाय करने के उद्देश्य से छ.ग. पाठ्‌यपुस्तक निगम द्वारा एस.सी.ई.आर.टी. के सहयोग से कक्षा 1 से 5 तक विद्यार्थियों हेतु त्रैमासिक बालपत्रिका बचपन तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु बालमित्र का प्रकाशन एवं वितरण का कार्य किया जाता है। छ.ग. शासन द्वारा बचपन बालमित्र को पाठ्‌य सामग्री का अंग घोषित किया जा चुका है। बचपन एवं बालमित्र के संपादक माननीय स्कूल शिक्षामंत्री, छ.ग. शासन हैं। अब तक इसके 12 अंक का प्रकाशन एवं वितरण हो चुका है। अंक 13-14 का मुद्रण एवं अंक 15-16 का विषय सामग्री निर्माण कार्य किया जा रहा है।
बचपन बालमित्र पत्रिका


सैन्य सामग्री
4.सैन्य सामग्री :- छ.ग. में विद्यार्थियों को सेना के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से छ.ग. पाठ्‌यपुस्तक निगम द्वारा कक्षा 9 से 12वीं तक की सभी पाठ्‌यपुस्तकों के अंतिम कव्हर पृष्ठ में सत्र 2010-11 से सैन्य शिक्षा सामग्री आकर्षक फोटोग्राफ्स के साथ सम्मिलित किया गया है।
Read more...


5.विकलांग चेतना संबंधी पाठ्‌य सामग्री :- स्कूली विद्यार्थियों के मन में विकलांग शिक्षा चेतना जागृत करने हेतु कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्‌यपुस्तकों के अंतिम पृष्ठ में सत्र 2009-10 से विकलांग चेतना संबंधी पाठ्‌य सामग्री सचित्र प्रकाशित किया जा रहा है।
विकलांग चेतना संबंधी पाठ्‌य सामग्री