HOME ABOUT US ACTIVITIES AUTHORITIES STRUCTURE BUSINESS OPPORTUNITIES TENDER DEPOT PUBLICATIONS RIGHT TO INFORMATION EVENTS
 


                                                
About Us

छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम का गठन छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के अंतर्गत 5 अगस्त 2004 को हुआ, जिसका संचालन छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम, नियम 2004 के अंतर्गत किया जाता है।

  • छत्तीसगढ़ पाठ्‌यपुस्तक निगम का मुख्यालय वर्तमान में हरिभूमि परिसर, धमतरी रोड, टिकरापारा, रायपुर में स्थित है। इसके अलावा निगम के दस डिपों है जो विभिन्न जिलों में स्थित है। जहाँ से पाठ्‌यपुस्तकों का वितरण किया जाता है।
  • हर साल निगम द्वारा दो करोड़ पुस्तकें प्रदाय की जाती है, जिनके प्रकाशन का माध्यम अंग्रेजी, हिन्दी एवं उर्दू है। निगम द्वारा कुल 176 टाईटल्स मुद्रित किए जाते है।

संस्था के कार्यो एवं कर्तव्यों का विवरण -

  1. स्कूलों तथा शिक्षकों के लिए पुस्तकें, प्रशिक्षण सामग्री तथा सभी प्रकार के पठन-पाठन सामग्री का निर्माण करना, मुद्रण, प्रकाशन एवं वितरण करना तथा उनसे संबंधित अन्य सभी कार्य करना।
  2. शैक्षणिक संस्थाओं के लिए उपयोगी साहित्य का मुद्रण, प्रकाशन एवं वितरण करना।
  3. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुमोदित पाठ्‌यक्रमों के आधार पर पाठ्‌यपुस्तकों का मुद्रण, प्रकाशन, वितरण तथा उनसे संबंधित सभी अन्य कार्य।

कार्यालय का समय -
सुबह 10:30 से सायं 5:30 बजे तक